Phone Map🏠 होम📲 ऐपनक्शा खोलें

बिहार भू नक्शा (Bhu Naksha Bihar)

बिहार के 38 ज़िलों का भू नक्शा (Bhu Naksha Bihar) Phone Map में मुफ़्त: जिला → अनुमंडल → अंचल → मौजा चुनें, खेसरा नंबर से क्षेत्रफल देखें, नक्शा satellite तस्वीर पर लाल रेखाओं में। नक्शा और जानकारी सीधे bhunaksha.bihar.gov.in (राजस्व विभाग / NIC) से आती है।

🗺️ बिहार का नक्शा खोलें📍 मैं किस खेसरा पर खड़ा हूँ?

जिला चुनें

बिहार में भू नक्शा कैसे देखें

  1. Phone Map खोलें, ऊपर राज्य में बिहार चुनें (या ऊपर के link से सीधे ज़िला)।
  2. जिला → अनुमंडल → अंचल → मौजा चुनें – सूचियाँ सरकारी portal से आती हैं।
  3. नक्शे पर खेसरा को छुएँ या खेसरा नंबर डालकर खोजें – क्षेत्रफल (डिसमिल/हेक्टेयर) और portal की दी जानकारी दिखती है; satellite पर खेत की जगह और GPS से अपना खेसरा।
  4. खेत की नाप, भुजाओं की लंबाई (फीट), PDF और KML/KMZ – Phone Map के औज़ार सब राज्यों में एक जैसे हैं।

बिहार भू नक्शा – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बिहार का भू नक्शा मोबाइल पर कैसे देखें?

Phone Map (phonemap.in) खोलें, राज्य में बिहार चुनें, फिर जिला → अनुमंडल → अंचल → मौजा चुनें। खेसरा नंबर डालें या नक्शे पर खेत छुएँ – क्षेत्रफल डिसमिल, एकड़ और हेक्टेयर में दिखता है; खेत satellite तस्वीर पर लाल रेखाओं में।

बिहार भू नक्शा की सरकारी वेबसाइट कौन-सी है?

bhunaksha.bihar.gov.in – BhuNaksha Bihar – राजस्व विभाग, बिहार सरकार / NIC। Phone Map का नक्शा वहीं से आता है; Phone Map निजी ऐप है, सरकारी नहीं।

क्या बिहार भू नक्शा का मोबाइल ऐप है?

phonemap.in फ़ोन के Chrome में ऐप की तरह चलता है – ⋮ मेनू → "होम स्क्रीन पर जोड़ें"। Play Store वाले Phone Map ऐप में अभी राजस्थान का नक्शा है; बिहार का नक्शा वेबसाइट पर खुलता है।

बिहार में एकड़ और डिसमिल का हिसाब क्या है?

1 एकड़ = 100 डिसमिल = 43,560 वर्ग फुट = 4,047 वर्ग मीटर; 1 डिसमिल = 435.6 वर्ग फुट ≈ 40.5 वर्ग मीटर। Phone Map में प्लॉट छूने पर क्षेत्रफल डिसमिल, एकड़, हेक्टेयर और वर्ग फुट में दिखता है।

बिहार में खतियान, जमाबंदी (रजिस्टर-2) और लगान कहाँ देखें?

biharbhumi.bihar.gov.in पर – बिहार सरकार का आधिकारिक portal। Phone Map रिकॉर्ड की नकल नहीं देता, सिर्फ़ नक्शा दिखाता है और उस portal का रास्ता बताता है।

क्या बिहार का नक्शा satellite पर और GPS से दिखता है?

हाँ, जिन गाँवों की सरकारी शीटें satellite से जुड़ी (georeferenced) हैं, वे satellite तस्वीर पर लाल रेखाओं में खुलती हैं, और खेत में खड़े होकर 📍 दबाने पर आपका खेसरा नंबर दिखता है। जो शीट नहीं जुड़ी, वह सादे पन्ने पर खुलती है – नाप और क्षेत्रफल सही रहते हैं।

और जानकारी

📱 बिहार का नक्शा फ़ोन में – इसी वेबसाइट परphonemap.in फ़ोन के Chrome में ऐप की तरह चलता है: ⋮ मेनू → "होम स्क्रीन पर जोड़ें"। Play Store वाले Phone Map ऐप में अभी राजस्थान का नक्शा है।
🗺️ बिहार का नक्शा खोलें