खसरा नंबर से नक्शा, क्षेत्रफल और खाता कैसे देखें
खसरा ज़मीन के एक टुकड़े (plot) का नंबर है। Phone Map में किसी भी गाँव का भू नक्शा खोलकर खसरा नंबर से उसकी पूरी जानकारी देखी जा सकती है।
कदम
- Phone Map में नक्शा खोलें और ज़िला → तहसील → RI → हल्का → गाँव चुनें (या ज़िले की सूची से अपना गाँव चुनें)।
- "खसरा" tab में खसरा नंबर डालें → खोजें। या नक्शे पर खसरे को छुएँ।
- क्षेत्रफल हेक्टेयर के साथ बीघा (पक्का/कच्चा), एकड़, वर्ग गज और वर्ग फुट में दिखता है; साथ में खाता संख्या।
- खातेदार का नाम और हिस्सा भू-नक्शा पर अब नहीं दिखता – वह जमाबंदी में है: खसरे पर "📄 जमाबंदी (अपना खाता)" दबाएँ, Apna Khata की सरकारी वेबसाइट खुलेगी।
खसरा, खाता, खेवट – फर्क
- खसरा – ज़मीन के एक टुकड़े का नंबर (नक्शे पर यही लिखा होता है)। 1006/2820 जैसा नंबर बँटवारे से बना उप-खसरा है।
- खाता – एक खातेदार/परिवार के सभी खसरों का समूह।
- खेवट / खतौनी – मालिकाना हक की सूची।
📲 Phone Map Android ऐपभू नक्शा, GPS से खसरा, जमाबंदी-गिरदावरी में मदद, मौसम और मंडी भाव – फ़ोन में, मुफ़्त
▶ Google Play से डाउनलोड करें