गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन कैसे देखें (राजस्थान)
गिरदावरी पटवारी द्वारा दर्ज फसल का रिकॉर्ड है – किस खसरे में किस मौसम में क्या बोया गया। फसल बीमा, मुआवज़ा और MSP पर खरीद में इसकी ज़रूरत पड़ती है। इसे राजस्व विभाग के गिरदावरी पोर्टल पर देखा जा सकता है।
कदम
- webgirdawari.rajasthan.gov.in खोलें।
- संवत (साल) और फसल का मौसम चुनें।
- जिला → तहसील → ILR (भू-अभिलेख निरीक्षक) → पटवार हल्का → गाँव → खाता चुनें।
- चित्र में लिखा कोड भरें → VERIFY। (इसमें OTP नहीं, सिर्फ़ चित्र वाला कोड।)
अपनी फसल की गिरदावरी खुद दर्ज करनी हो (स्वयं गिरदावरी) तो राजस्थान सरकार का "Raj Kisan Girdawari" app है – जानकारी राज किसान साथी पर।
Phone Map से मदद
Phone Map में खसरा चुनकर "🌾 गिरदावरी" दबाएँ – गिरदावरी पोर्टल सीधे खुल जाता है।
📲 Phone Map Android ऐपभू नक्शा, GPS से खसरा, जमाबंदी-गिरदावरी में मदद, मौसम और मंडी भाव – फ़ोन में, मुफ़्त
▶ Google Play से डाउनलोड करें