जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे निकालें (Apna Khata)
जमाबंदी (Record of Rights) में खसरे के खातेदार, हिस्सा, किस्म और लगान दर्ज होते हैं। बैंक लोन, ज़मीन की बिक्री और विवाद में यही सबसे ज़रूरी दस्तावेज़ है। राजस्थान में इसकी नकल राजस्व विभाग के आधिकारिक पोर्टल Apna Khata से मिलती है।
कदम
- apnakhata.rajasthan.gov.in खोलें → "जमाबंदी नकल"।
- जिला → तहसील → गाँव चुनें (सूची में गाँव "गाँव - हल्का - RI" की तरह लिखा होता है)।
- "जमाबंदी की प्रतिलिपि" → "वर्तमान नकल" → "खसरा से" चुनें और खसरा नंबर डालें।
- "खसरा मैप सहित नकल" चुनें – इससे खसरे का नक्शा भी साथ आता है।
- नाम, मोबाइल नंबर और पता भरें → Send OTP → फ़ोन पर आया OTP भरें।
इस रास्ते में captcha नहीं, सिर्फ़ मोबाइल OTP लगता है। प्रमाणित (e-Sign) नकल चाहिए तो e-Mitra कियोस्क से शुल्क देकर लें।
Phone Map से मदद
Phone Map में खसरा चुनकर "📄 जमाबंदी (अपना खाता)" दबाएँ – अपना खाता की आधिकारिक वेबसाइट सीधे खुल जाती है। नकल सरकारी पोर्टल से ही मिलती है; OTP आप वहीं भरते हैं, Phone Map उसमें कुछ नहीं भरता।
📲 Phone Map Android ऐपभू नक्शा, GPS से खसरा, जमाबंदी-गिरदावरी में मदद, मौसम और मंडी भाव – फ़ोन में, मुफ़्त
▶ Google Play से डाउनलोड करें